रोमानिया में सिउकू ने जीता बोखारेस्ट के महापौर का चुनाव

बुखारेस्ट, 08 दिसंबर (वार्ता) रोमानिया की नेशनल लिबरल पार्टी के सिप्रियन सिउकू ने रविवार को बुखारेस्ट के महापौर के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज करते हुए राजधानी का सबसे बड़ा पद हासिल कर लिया। रोमानिया के स्थायी चुनावी प्राधिकरण के के अनुसार सभी 1,289 मतदान केंद्रों की गिनती पूरी होने के बाद श्री सिउकू को 36.16 प्रतिशत वोट मिले। बुखारेस्ट के 589,000 से ज़्यादा निवासियों ने वोट डाले, जो पंजीकृत मतदाताओं का 32.71 प्रतिशत था।

श्री सिउकू ने 2000 में राजनीति में कदम रखा था और बाद में स्थानीय प्रशासन में शामिल हो गये थे शुरू में उन्होंने स्थानीय पार्षद के तौर पर काम किया। वह 2020 से बुखारेस्ट के सेक्टर 6 के पार्षद हैं। मई में पूर्व महापौर निकुसोर डैन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह की सीट खाली हो गई थी। श्री सिउकू 2028 तक इस पद पर रहेंगे।

Next Post

म्यामांर में साइबर अपराध के आरोपी 1178 चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया

Mon Dec 8 , 2025
बीजिंग, 08 दिसंबर (वार्ता) चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत से म्यांमार के म्यावाडी में टेलीकॉम धोखाधड़ी के मामलों में शामिल कुल 1,178 चीनी नागरिकों को वापस लाया गया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक बयान में कहा कि […]

You May Like