
सागर। जिले गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत ग्राम कुमरई में बीती रात खेत पर रखवाली कर रहे बुर्जुग किसान की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच में ले लिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया है ।
गढ़ाकोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमरई भटोली निवासी श्यामलाल कुर्मी उम्र 60 वर्ष शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि में शाहपुर रोड पर स्थित खेत पर पानी देने गया था, साथ ही रखवाली के लिए रुका था.मध्य रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने खेत में अनाधिकृत प्रवेश किया और बुर्जुग किसान से बाद विवाद करने लगे. जिनकी संख्या छह बताई गई है. बदमाशों ने किसान पर चाकू से हमला उस समय कर दिया जब किसान बदमाशों को पकडऩे के लिए पीछे दौड़ रहा था और श्यामलाल का शव गंगा जोर मंदिर के सामने शाहपुर रोड से बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे महेश कुर्मी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसको सूचना दी कि उसके खेत पर जोर-जोर से आवाजें आ रही हैं तो वह खेत पर पहुंचा और देखा कि कुछ बदमाश पिताजी को पकडक़र ले जा रहे थे और मारपीट कर रहे थे. उसके द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की गई. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहे है.
