इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भर क्षमता विकसित कर रहा है भारत: कृष्णन

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया है और भारत भी आत्मनिर्भर बनने के लिए क्षमता विकसित कर रहा है। श्री कृष्णन ने यहां पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) के वार्षिक फोरम में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में पिछले कुछ समय में काफी तेजी आई है। जब देश में पर्याप्त देश में पर्याप्त विनिर्माण और मूल्यवर्धन होता है तो मूल्य श्रृंखला में देश का महत्त्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर क्षमता विकसित कर रही है। जापान, कनाडा और अन्य देशों के साथ भारत करीबी संबंध बना रहा है। उन्होंने कहा, “इस अहम समय में महत्वपूर्ण रिश्ते बनाना सबसे अच्छा है।”

कोविड-19 महामारी और अन्य वैश्विक घटनाक्रमों के बाद से देशों के रुख में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए श्री कृष्णन ने कहा कि अब उद्यम और सरकारें किसी एक बाजार, देश या आपूर्ति स्रोत पर बहुत अधिक निर्भरता के जोखिमों को समझने लगी हैं। अब कंपनियां विनिर्माण को सिर्फ सबसे कम लागत वाली जगह पर केंद्रित करने की बजाय मजबूती हासिल करने के लिए विविधीकरण पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

पीएएफआई के अध्यक्ष और फोनपे लिमिटेड में लोक नीति एवं सरकारी मामलों के उपाध्यक्ष शिवनाथ ठुकराल ने कहा, “जैसे-जैसे देश ‘इंडिया 3.0’ के दौर में आगे बढ़ रहा है, तकनीकी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोक नीति और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा। पीएएफआई में हमारा फोकस ऐसी रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा देना है जो भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में ऊपर ले जाए, और ऐसी भरोसेमंद तथा किफायती प्रौद्योगिकी बनाए जो घरेलू उद्यमों को ताकत देने के साथ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करे।”

.....

Next Post

मोतीझील बाईपास पर जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत

Thu Sep 24 , 2026
ग्वालियर। मोतीझील बाईपास पर अभी अभी एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। एक महिला को एक ट्रक वाला कुचल कर भाग गया। हादसे में मृतका के परिजन भी घायल हुए हैं। बताया जाता है कि हताहत लोग एक बाइक पर सवार थे। यहां पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। Facebook […]

You May Like