बाल अपराध पर छात्र- छात्राओं को जागरूक किया

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन जिला इकाई ग्वालियर द्वारा स्कूली बच्चों को मानव अधिकार क्या है एवं बाल अपराध क्या है इसके प्रति जागरूक किया गया, साथ ही सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने एवं उनके प्रलोभन में आकर मिलने न जाने एवं अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु जागरूक किया। इसके साथ ही छात्राओं को गुड टच बेड टच, महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस के डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।

यह आयोजन प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा के निर्देश पर शहर के विद्यालयों में किए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को पवनसुत कॉलोनी स्थित यूनाइटेड चिल्ड्रन स्कूल में बच्चों को जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर के नेतृत्व में बाल अपराध एवं मानव अधिकार व कानून क्या है इसकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने भी कुछ सवाल किये। जागरूकता अभियान में जिलाध्यक्ष कु. रेखा गंभीर, मोहित शर्मा, मोहम्मद आदिल, राहुल कुशवाहा आशीष, शिवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Next Post

खेल मंत्रालय ने फुटबॉल में रुकावट को खत्म करने के लिए बुधवार को बुलाई बैठक

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) खेल मंत्रालय ने फुटबॉल की मौजूदा रुकावट को खत्म करने के लिए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और आई-लीग क्लबों समेत सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ तीन दिसंबर को बैठक बुलाई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन बैठकों की […]

You May Like