जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सिमरिया के ग्राम पंचायत भवन परिसर में आम के पेड़ की डाल से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक सोहन सिह मरावी 48 वर्ष निवासी ग्राम कंतोरा ने सूचना दी उसके तीन बेटे हैं बडा बेटा आदित्य मरावी 28 वर्ष का पूरे शरीर में चर्म रोग जैसी बीमारी से परेशान थे।
जिससे आदित्य के शरीर, हाथ पैर की चमड़ी निकलती रहती थी इलाज कराने पर ठीक नहीं हो रहा था इस कारण आदित्य शराब पीने लगा था आदित्य रोजाना की तरह ग्राम पंचाचत भवन में चौकीदारी करने गया था, सुबह लगभग 6 बजे देखे तो बेटा आदित्य आम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
