टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी टीम इंडिया को बधाई

रायपुर, 08 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर की तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

भारत की जीत की खबर मिलते ही शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों और आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और भारत माता के जयकारों के साथ जीत का जश्न मनाया। जयस्तंभ चौक पर देर रात तक पटाखों और आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया है।

मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी हमारा तिरंगा इसी तरह विश्व मंच पर शान से लहराता रहेगा और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहेगा।

Next Post

ईरान के खिलाफ पहले सैन्य हमले में संयुक्त अरब अमीरात ने क़ेशम द्वीप पर स्थित ईरानी विलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया

Mon Mar 9 , 2026
अबू धाबी/तेहरान, (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के एक विलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया है, जो ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत के बाद से अमीरात और ईरान के बीच शत्रुता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का संकेत है। मीडिया रिपोर्टस में यह जानकारी दी गयी। यदि इसकी […]

You May Like