पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे बागेश्वर धाम, बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

छतरपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार को प्रणाम कर पूजा-अर्चना की।

बताया जा रहा है कि नवग्रह स्थापना के बाद यह उनका पहला बागेश्वर धाम दौरा है। इससे पहले वे करीब दो माह पूर्व धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कथा के लिए आमंत्रित करने यहां आए थे।

दर्शन के बाद डॉ. मिश्रा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) से मुलाकात कर कुछ समय तक चर्चा की। इस दौरान महाराज श्री ने उन्हें बागेश्वर धाम की स्मृति पट्टिका और नंदी भगवान का चित्र भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बागेश्वर महाराज डबरा में आयोजित नवग्रह स्थापना के अवसर पर तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा करने पहुंचे थे, जिसमें भारी जनसमूह उमड़ा था। इस कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियों की भी उपस्थिति रही थी।

Next Post

शादी में फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद में हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Thu Mar 26 , 2026
बैतूल। शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद्र थपलियाल की अदालत ने आरोपी विक्की यादव (22) निवासी ग्राम लावण्या और देवेंद्र यादव […]

You May Like