रियल मैड्रिड को हराकर आर्सेनल चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में

मैड्रिड, 17 ​​अप्रैल (वार्ता) आर्सेनल एफ सी ने रियल मैड्रिड को हराकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बुधवार को खेले गये मुकाबले में आर्सेनल ने रियल मैड्रिड 2-1 हराया। आर्सेनल की ओर से पहला गोल 65वें मिनट में बुकायो साका ने किया। वहीं उसने दूसरा गोल गेब्रियाल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम में किया। इस जीत के साथ ही आर्सेनल ने 16 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले आर्सेनल ने 2009 चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

आर्सेनल ने पिछले सप्ताह लंदन में खेले गए क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में 3-0 से जीत दर्ज की थी और इस तरह से उसने रियाल मैड्रिड को कुल मिलाकर 5-1 से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ रियल मैड्रिड का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया है।

सेमीफाइनल में आर्सेनल का मुकाबला पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा। दूसरा सेमीफाइनल बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच खेला जाएगा।

 

Next Post

चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर दिल्ली स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष एनएफसी सेमीफाइनल में

Thu Apr 17 , 2025
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 17 अप्रैल (वार्ता) गत चैंपियन दिल्ली ने गुरुवार को चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले सत्र में दिल्ली ने सात गोल किये। दिल्ली की ओर से […]

You May Like