चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर दिल्ली स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष एनएफसी सेमीफाइनल में

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 17 अप्रैल (वार्ता) गत चैंपियन दिल्ली ने गुरुवार को चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले सत्र में दिल्ली ने सात गोल किये। दिल्ली की ओर से मोइरंगथेम राजेश्वर सिंह, आदित्य अधिकारी और लैशराम राहुल मैतेई ने दो-दो गोल तथा सांखिल दारपोल तुइशांग और अरमान अहमद ने एक-एक गोल किए।

दिल्ली ने शुरू से ही मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और सातवें मिनट में मोइरंगथेम राजेश्वर सिंह के गोल कर दिल्ली को बढ़त दिलाई। आदित्य अधिकारी ने 16वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद 27वें मिनट में मोइरंगथेम के दमदार शॉट ने स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद दिल्ली ने पांच ओर गोल कर मुकाबला 8-0 से जीत लिया।

 

Next Post

सरला मिश्रा प्रकरण फिर सुर्खियों में

Thu Apr 17 , 2025
भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अदालत द्वारा लगभग 25 साल पुराने, कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस की खात्मा रिपोर्ट को नामंजूर किए जाने के फैसले के बाद ये प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेस की नेता […]

You May Like