सूने घर का ताला तोड़ 2 लाख चोरी

बरदाडीह क्षेत्र की घटना
सतना : शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि सूना घर देखते ही वे धावा बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं. नतीजतन इन दिनों हर रोज शहर में कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में चोरों ने बरदाडीह क्षेत्र में एक सूने घर पर धावा बोलते हुए 2 लाख रु के आभूषण और नकदी पार कर दिए.सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकटी के निवासी 39 वर्षीय राम स्वरुप कुशवाहा शहर के बरदाडही गढ़ी क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं.

राम स्वरुप के अनुसार 8 अक्टूबर की शाम 6 बजे वे अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ ग्राम नकटी चले गए थे. लेकिन अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने उनके दरवाजे का कुुंदा टूटा हुआ देखा. लिहाजा सूचना मिलने पर राम स्वरुप भागे भागे अपने घर पहुंच गए. उन्होंने देखा कि एक ओर जहां दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है वहीं घर के अंदर सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है. अंदर जाकर जांच करने पर उन्हरोंने पाया कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी नदारद है. चोरी गए सामान और नकदी की कीमत 2 लाख रु बताई गई. राम स्वरुप द्वारा घटना की शिकायत कोलगवां थाने में करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश कर चोरी गया सामान वापस दिलाने की मांग की गई है.

Next Post

राजस्व मंत्री ने की खेल महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा

Fri Oct 10 , 2025
इछावर. राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव-के संबंध में बैठक आयोजित की गई. उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों […]

You May Like

मनोरंजन