सागर। सागर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द विकासखंड की प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा गुप्ता एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द के कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कक्षा में अध्ययनरत छात्र को चोट आई। उक्त घटना पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा जांच की गई। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर के जांच प्रतिवेदन मे कृष्णा गुप्ता प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड सागर में विशेष भोज के आयोजन में संस्था के बच्चों को पत्तल पर भोजन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुए, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा संस्था में उपस्थित होकर जांच की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत की पुष्टि करते हुए संस्था प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक की गंभीर लापरवाही पाई गई।उक्त प्रकरणों के मद्देनजर दोनों शिक्षकों के लापरवाहीपूर्ण व्यवहार एवं प्रथमदृष्टा दोषी पाए जाने पर दोनों शिक्षकों कृष्णा गुप्ता एवं रामप्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
Next Post
पचोर विद्युत मंडल कार्यालय में लापरवाही: सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, लाइनमेन घायल
Thu Jan 29 , 2026
पचोर। गुरुवार की दोपहर को पचोर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय में लापरवाही पूर्वक सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली लगने से विद्युत विभाग का लाइनमेन घायल हो गया. पुलिस के अनुसार लाइनमेन रामबाबू पिता रामचंद्र सोंधिया निवासी सुरजखेड़ी तथा अजय पिता नंदकिशोर बैरागी निवासी नरसिंहगढ़ वर्तमान पदस्थापना पचोर है […]
