राखी के धागे के साथ नशामुक्ति का संदेश

इंदौर:रक्षाबंधन पर इंदौर जीपीओ में मंगलवार को भाई-बहन के स्नेह के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया. ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय कार्यालय, जीपीओ के अधिकारी-कर्मचारियों और पोस्टमैन स्टाफ को राखी बांधी.कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदी ने नशे को समाज और युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और संयमित जीवनशैली से व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहने के साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान दे सकता है.

पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों की राखियां भाइयों तक पहुंचाना डाक विभाग की अहम जिम्मेदारी है. पोस्टमैन इस भावनात्मक रिश्ते को दूर-दराज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि राखी सिर्फ धागा नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है. आयोजन में डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पोस्टमैन मौजूद रहे. कार्यक्रम में रक्षाबंधन के साथ नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश प्रमुख रहा.

Next Post

पालकी यात्रा का मित्र मंडल ने किया स्वागत

Wed Aug 19 , 2026
आष्टा। नगर की प्राचीन एवं धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शंकर की पालकी गणेश मंदिर से पार्वती तट तक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. पालकी यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया. कैलाश परमार मित्रमंडल द्वारा प्रगति मार्ग पर भगवान शंकर की […]

You May Like