
सागर। सागर जिले के केंट थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर निर्माणााधीन ब्रिज के समीप मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव जिला चिकित्सालय पीएम के लिए भेज दिएहै।. केंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की दोपहर में एनएच-44 पर रिछोड़ा श्यामपुरा के बीच मालथौन से सागर की आ रहे मोटरसाइकिल सवार माखन पिता कन्हैया सौर उम्र 29 वर्ष और शैलेंद्र पिता हल्लू सौर उम्र 19 वर्ष निवासी डबडेरा थाना मालथौन को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी.जिसमें दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और दोपहर बाद परिजन सागर पहुंच गए हैं.
