सीएम डॉ यादव दावोस से कल लौटेंगे, जबलपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश वापस लौटेंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और इससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह में जबलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा जबलपुर में सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां नर्मदा महाआरती कार्यक्रम और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

Next Post

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को दिया 154 रनों का लक्ष्य

Thu Jan 22 , 2026
वडोदरा, (वार्ता) सोफी डिवाइन (नाबाद 50) और बेथ मूनी (38) की पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ आठ विकेट पर 153 का स्कोर खड़ा किया। आज यहां यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने […]

You May Like