आष्टा। नगर की प्राचीन एवं धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शंकर की पालकी गणेश मंदिर से पार्वती तट तक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. पालकी यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया.
कैलाश परमार मित्रमंडल द्वारा प्रगति मार्ग पर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी गई. पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, प्रदीप प्रगति एचआर परमाल, शैलेश राठौर, घनश्याम जांगड़ा, भूरू मुकाती, नरेंद्र कुशवाह, विजय देश लहरा, रामेश्वर खण्डेलवाल. कोक सिंह पटवारी आदि ने पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का स्वागत किया.
