उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया रानी तालाब एवं मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन विकास कार्यों की समीक्षा

रीवा :आज रीवा स्थित प्राचीन रानी तालाब एवं मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रानी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों की हुई समीक्षा

अवलोकन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने रानी तालाब एवं मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी तालाब रीवा की प्राचीन धरोहर है, इसके सौंदर्यीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय मानकों के अनुसार और समय पर पूरे किए जाएं।

श्री मड़फेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री मड़फेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

इस अवसर पर स्थानीय जनों से प्राप्त आवेदन-पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को यथोचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कोई भी आवेदन लंबित न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Next Post

दिवंगत प्रधान आरक्षक और बैंककर्मी समेत तीन लोगों के खातों से उड़े 6.40 लाख

Fri Nov 13 , 2026
जबलपुर: शहर के गोरखपुर, कुण्डम और विजयनगर थानों में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। जालसाजों ने दिवंगत प्रधान आरक्षक और बैंककर्मी समेत तीन लोगों के खातों से कुल 6 लाख 40 हजार 349 रुपये पार कर दिए हैं।जानकारी अनुसार गोरखपुर निवासी गीता सिंह राजपूत ने रिपोर्ट […]

You May Like