
गंजबासौदा। आज विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों ने पारंपरिक प्रतीक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
किसानों द्वारा किया गया यह सम्मान उनके प्रति मुख्यमंत्री की किसानहितैषी नीतियों और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के प्रति आभार का प्रतीक माना गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नव-घोषित विकास परियोजनाओं से गंजबासौदा और विदिशा जिले में आर्थिक व सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलने की बात कही।
