देर रात कलेक्टर पहुंचे ननि संभागीय कार्यालय 

जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शनिवार की देर रात नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में पहुँचकर जायजा लिया। मतदाताओं से प्राप्त भरे हुये गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने रात लगभग एक बजे तक नगर निगम निगम के दमोह नाका, भानतलैया, बलदेवबाग और निगम मुख्यालय स्थित संभागीय कार्यालय का भ्रमण किया और गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य में आई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटाइजेशन के लिये तैनात कर्मचारियों से भी इस मौके पर संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया।

Next Post

टावर वैन पटरी से उतरी, हावड़ा मेल सहित कई ट्रेनें लेट 

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर। भोपाल रेल मंडल अंतर्गत हरदा में रेलवे डबल फाटक के पास डाउन ट्रैक पर एक टावर वैगन पटरी से उतर गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जिससे मुंबई से इटारसी होकर जबलपुर व भोपाल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना के बाद डाउन […]

You May Like