टावर वैन पटरी से उतरी, हावड़ा मेल सहित कई ट्रेनें लेट 

जबलपुर। भोपाल रेल मंडल अंतर्गत हरदा में रेलवे डबल फाटक के पास डाउन ट्रैक पर एक टावर वैगन पटरी से उतर गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जिससे मुंबई से इटारसी होकर जबलपुर व भोपाल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना के बाद डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। बता दें यह रूट मुंबई और दिल्ली को जोड़ता है। हरदा में 2 ही लाइन हैं। डाउन ट्रैक पर टावर वैगन पटरी से उतरने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद मुंबई-हावड़ा मेल, जनता एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित इटारसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पटरी से उतरी वैगन को हटाने और ट्रैक को बहाल करने का काम तेजी से जारी है। इस कार्य में रेलवे के 100 से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जा सके।

Next Post

कार ने कुचला, दो की मौत 

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत तिलगवां में कार चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एफएसएल और पुलिस पहुंच गई और शवों का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया […]

You May Like