जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुुताबिक 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अधारताल स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है। पड़ोस में रहने वाला फरहान नाम का युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।
जब वे घर जा रही थी तभी आरोपी फरहान ने सरेराह बुरी नीयत से उसका पीछा किया। घर के पास उसने छात्रा को जबरन एक मोबाइल सिम थमाते हुए बात करने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने मना किया, तो आरोपी ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। जब उसके पिता चाचा और अन्य परिजन समझाने के लिए फरहान के घर पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने छात्रा के पिता और चाचा के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीडि़ता काफी डरी हुई थी। बाद में वे माँ के साथ थाने पहुंंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसके बाद हनुमानताल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी फरहान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
