राज्यपाल पटेल ने महेश्वर के अहिल्या घाट पर की मां नर्मदा की आरती 

खरगोन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन प्रवास के दौरान महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका गजराज, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के स्वर से गूंज उठा।

राज्यपाल श्री पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है। अत्याधुनिक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता है। शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Next Post

क्रिसमस से पहले सेंट थॉमस कैथड्रल में 26 फीट ऊंचा सितारा बना आकर्षण

Tue Dec 23 , 2025
अशरफ अली भोपाल। क्रिसमस पर्व से पूर्व सोमवार को ओल्ड अशोक गार्डन स्थित सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स कैथड्रल चर्च परिसर उत्सवमय माहौल में जगमगा उठा। आकर्षक लाइटिंग से सजे चर्च परिसर में 26 फीट ऊंचा भव्य सितारा स्थापित किया गया, जो आस्था, शांति और उल्लास का प्रतीक बना। शाम ढलते ही […]

You May Like