श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को धर दबोचा है।
बारामूला और पुलवामा में गिरफ्तारी
अधिकारियों के अनुसार, बारामूला के शीरी इलाके में चेकिंग के दौरान एजाज अहमद गनई नामक मददगार को पकड़ा गया, जिसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई। वहीं, दूसरे ऑपरेशन में पुलवामा के राजपोरा से तौसीफ अहमद डार को एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टरों के साथ गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी पूछताछ जारी
सुरक्षा बलों का मानना है कि आतंकियों के ये मददगार घाटी में हिंसा फैलाने और नेटवर्क को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

