
ग्वालियर। गर्वनर मंगुभाई पटेल ने प्रोफेसर आलोक शर्मा, निदेशक भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर को आरजीपीवी का कुलगुंरू बनाया है। यह नियुक्ति 4 वर्ष की अवधि के लिये की गयी है। इसके अलावा राज्य शासन ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग में 2 सदस्यों की नियुक्ति की गयी है।
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश बाल अधिकारी संरक्षण आयोग ने सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को सदस्य नियुक्ति किया है। इससे पहले ग्वालियर की ही डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। आयोग में अब एक अध्यक्ष और 2 सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत होगी। इससे बाल अधिकार संक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यो का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
