CSR: Bhel भोपाल ने झगरिया गांव में लगाया दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

भोपाल। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत बीएचईएल भोपाल ने भोपाल जिले के फंदा (ग्रामीण) विकासखंड स्थित झगरिया गांव की शासकीय माध्यमिक शाला में दो दिवसीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

चिकित्सा शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने, योग एवं प्राणायाम के महत्व तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर के अंतर्गत निःशुल्क पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया।

यह शिविर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह एवं महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. पोमेला सचदेव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी, कस्तूरबा चिकित्सालय के चिकित्सक एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा कश्मीरी उपस्थित रहीं, जो सामुदायिक कल्याण और ग्रामीण विकास के प्रति बीएचईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Next Post

लापता युवक का शव रगड़गांव के कुएं में मिला

Wed Jan 14 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम रगड़ गांव में मासोद निवासी एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस द्वार शव कुए से निकालकर पीएम के बाद परिजनों को सौपा है। पुलिस ने बताया मृतक के परिजनों ने सूचना दी कि मासोद निवासी राज राजपूत मंगलवार दोपहर से मासोद से […]

You May Like