दिवंगत प्रधान आरक्षक और बैंककर्मी समेत तीन लोगों के खातों से उड़े 6.40 लाख

जबलपुर: शहर के गोरखपुर, कुण्डम और विजयनगर थानों में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। जालसाजों ने दिवंगत प्रधान आरक्षक और बैंककर्मी समेत तीन लोगों के खातों से कुल 6 लाख 40 हजार 349 रुपये पार कर दिए हैं।जानकारी अनुसार गोरखपुर निवासी गीता सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति दिवंगत प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश सिंह राजपूत के निधन के बाद, उनके गायब मोबाइल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई से 4 लाख 36 हजार 323 रुपये निकाल लिए।

इसी प्रकार कुण्डम ग्राम देवरी खुर्द निवासी प्रेमनारायण प्रसाद दुबे का मोबाइल हैक हो गया और खाते से 92 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। वहीं विजयनगर कचनार सिटी निवासी केनरा बैंक कर्मचारी रविरंजन का मोबाइल हैक कर अज्ञात ठग ने 1 लाख 12 हजार 26 रुपये पार कर दिए

Next Post

नाइक के आईआरएफ पर फिर पांच साल का प्रतिबंध, केंद्र ने गैरकानूनी संगठन घोषित किया

Fri Nov 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को तत्काल प्रभाव से गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की शुक्रवार की अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध पांच साल तक प्रभावी रहेगा। संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. जाकिर […]

You May Like