नेहरू नगर रोड नंबर 2 पर डीपी में लगी भीषण आग

इंदौर: नेहरू नगर रोड नंबर 2 स्थित बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पैनल) में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की बिल्डिंगों की विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हादसे के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

ईकोनॉमिक कॉरिडोर में 40 बीघा जमीन और मिली

Tue Apr 8 , 2025
इंदौर: एमपीआईडीसी की बहुचर्चित इकोनॉमिक कॉरिडोर योजना में आज 40 बीघा जमीन और मिल गई है. इसको मिलाकर अभी तक 120 बीघा जमीन शासन को उक्त परियोजना के लिए मिल चुकी है. करीब 1300 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन की जरूरत है. इकोनॉमिक कॉरिडोर की लागत 25 सौ करोड़ रुपए अनुमानित […]

You May Like