11 फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर। लंबे समय से शहर व ग्रामीण अंचल के थानों से फरार चल रहे 11 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।

विदित हो कि रांझी थाने में दर्ज आम्र्स एक्ट एक्ट के प्रकरण में प्रिस नेल्सन पिता रिंकू उर्फ बाबा 25 वर्ष, विकास नेल्सन उर्फ रिंकू उर्फ बाबा पिता जगदीश नेल्सन 50 वर्ष, अर्पित कुशवाहा पिता मुन्ना कुशवाह 22 वर्ष, तीनों निवासी ओमती पर दस हजार, माढ़ोताल थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार दिलीप चौधरी पिता मोहनलाल चौधरी 28 वर्ष, राजा सोनकर पिता अर्जुन सोनकर 42 वर्ष दोनों निवासी सिधी कैंप हनुमानताल एवं विजय नगर थाने में धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार सचिन श्रीवास्तव निवासी चेरीताल, बॉबी उर्फ फतेह सिंह पिता रधुवीर सिंह निवासी शांतिनगर पर चार-चार हजार, मझगवां थाने में दर्ज एक अन्य अपराध में सचित पटेल, कान्हा तिवारी, पुष्कार त्रिपाठी एवं माढोताल थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में बबीता सोनकर निवासी ओमती की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

पार्टी करने पैसे नहीं दिए तो युवक को चाकू से गोदा

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जंक्शन ढाबा के पास नागपुर कटनी हाईवे रोड पर तीन बदमाशों ने पार्टी करने पैसे न देने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया। पुलिस के मुताबिक मुकेश गौड ठाकुर 26 वर्ष निवासी शांति नगर परसवाडा कॉलोनी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी […]

You May Like