ओपनएआई के वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज ओसबोर्न ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

नयी दिल्ली 19 फरवरी (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) क्षेत्र के प्रमुख अमेरिकी संगठन ओपनएआई के वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज ओसबोर्न ने गुरुवार को राजधानी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और एआई के विकास पर चर्चा की।

श्री ओसबोर्न देशों के लिए ओपनएआई के प्रमुख हैं।

उपराष्ट्रपति के साथ इस मुलाकात में उनके के साथ ओपनएआई के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी क्रिस लेहेन और भारत में रणनीति एवं वैश्विक मामलों की प्रमुख प्रज्ञा मिश्रा भी थीं। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति भवन में हुई।

उपराष्ट्रपति की ओर से बताया गया कि इस बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में हो रहे नए विकास, इसके अनुप्रयोगों और भारत में एआई के तेजी से विस्तार पर चर्चा हुई।

 

Next Post

अभिभाषण पर धन्यवाद: ज्ञान से ज्ञानी बनने की विकास यात्रा का प्रतीक है हमारा बजट- सीएम डॉ यादव

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा दिए गए अभिभाषण पर गुरूवार को सदन में धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने रोलिंग बजट की अवधारणा विकसित […]

You May Like