छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

इंदौर: आज कलेक्टर ने स्कूल, कॉलेज संचालकों की बैठक में दो टूक कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाही पर प्रकरण दर्ज और सील करने की कार्रवाई से प्रशासन चूकेगा नहीं. इसलिए आप जांच से पहले परिसर और वाहनों में फायर सेफ्टी के संसाधन लगा लें.आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक की. बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बसों और अन्य वाहनों से बच्चें और छात्र आते जाते है।

वही परिसरों में भी आग से बचाव ही सुरक्षा कर साधन नहीं है, ऐसी जानकारी मिली है। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कोई घटना घटी और आग से सुरक्षा के साधन लगे नहीं मिले तो प्रशासन किसी को छोड़ेगा नहीं. प्रशासन एफआईआर से लेकर परिसर सील करने की कार्रवाई करेगा.
आग से बचाव के संसाधन लगाएं
बैठक में कलेक्टर ने सभी स्कूल और कॉलेजों के संचालकों को हिदायत दी कि वाहनों और भवन परिसर में आग से बचाव के संसाधन लगा लें. आरटीओ अधिकारियों और प्रशासन तीन दिन बाद जांच शुरू करेगा. जांच से पहले अग्नि सुरक्षा के संसाधन लगा ले.

Next Post

जांच आयोग ने फिर मांगा हाईकोर्ट से समय

Thu Apr 23 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग ने रिपोर्ट देने के लिए फिर समाज मांगा है. भागीरथपुरा की रिपोर्ट पहले 22 अप्रैल को देना थी, लेकिन जांच आयोग ने 14 जून तक का समय और देने के मांग की है. उक्त मामले में 16 जून को […]

You May Like