चितरंगी के पोड़ी फीडर में 30 घंटे से बिजली गुल

चितरंगी । चितरंगी विद्युत वितरण केन्द्र के पोड़ी फीडर का पिछले 30 घंटे से लाइट कटी हुई है। करीब दो दर्जन से अधिक गांव ब्लैकआउट है। बताया जा रहा है कि यहां इकलौता लाइनमैन होने से फाल्ट का पता नही चल पा रहा है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं।

दरअसल जानकारी के अनुसार विद्युत फीडर पोड़ी में बिजली की अघोषित कटौती के साथ-साथ आये दिन फाल्ट से उपभोक्ता काफी परेशान है। आलम यह है कि पिछले 30 घंटे से बिजली गुल होने के कारण दो दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। यहां तक कि लोगों की मोबाइल भी चार्ज नही हो पा रहा है। फुलकेश, खैरा, गांगी, गोड़हा समेत अन्य गांवों के उपभोक्ताओं का कहना है कि यहां की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। बिजली के गुल होने से काफी परेशानी हो रही है। जबकि इन दिनों बारिश के चलते जहरीले कीड़ो के काटने का डर भी सताता रहता है। उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

पार्षद पति अर्जुन दास गुप्ता का वाराणसी में निधन

Fri Aug 14 , 2026
सिंगरौली । बैढ़न के गनियारी निवासी 51 वर्षीय युवा व्यवसायी, भाजपा नेता एवं नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के पार्षद पति अर्जुन दास गुप्ता का आज शुक्रवार की शाम वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही […]

You May Like