नपाध्यक्ष ने किया शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण

सीहोर। शहीद स्मारक स्थल सैकड़ाखेड़ी रोड पर आगामी 16 दिसंबर को एक शाम शहीदों के नाम भारतीय सेना विजय दिवस एवं शहीद कुंवर चैन सिंह समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं एक्स सर्विस मैन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में शहीद सैनिक परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर नपाध्यक्ष श्री राठौर, नपा सीएमओ सुधीर सिंह व सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया. महानायक शहीद कुंवर चैन सिंह स्मारक स्थल पर भारतीय सेना के बलिदानी सैनिक परिवार एवं रणबॉकुरें 1971 के योद्धा सैनिकों का सम्मान किया जाएगा. मंगलवार की शाम पांच बजे शहर के शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Next Post

ताप्ती मेले में भीड़, सुरक्षा के लिए बढ़ाया पुलिस बल, थाने में किया श्रमदान

Mon Dec 15 , 2025
मुलताई। नगर में आयोजित ताप्ती मेले में रविवार को अवकाश होने के कारण जमकर भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वैसे तो मेले में […]

You May Like