ताप्ती मेले में भीड़, सुरक्षा के लिए बढ़ाया पुलिस बल, थाने में किया श्रमदान

मुलताई। नगर में आयोजित ताप्ती मेले में रविवार को अवकाश होने के कारण जमकर भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वैसे तो मेले में प्रतिदिन सुरक्षा बल की तैनाती रहती है, लेकिन रविवार को विशेष रूप से भीड़ अधिक होने के कारण अतिरिक्त इंतजाम किए गए।

दोपहर के समय महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रहने से महिला पुलिस बल एवं अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, ताकि जेबकतरी, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार का विवाद न हो। वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर कामधेनु चौक एवं नागपुर नाका से बड़े भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया, जिससे यातायात सुचारु बना रहा।

पुलिस ने किया श्रमदान, थाना परिसर में हुई साफ-सफाई

रविवार को पुलिस द्वारा थाना परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि थाना भवन और परिसर में लंबे समय से कचरा एवं पेड़-पौधों की गिरी पत्तियां पड़ी हुई थीं। इसको देखते हुए टीआई सहित पुलिस कर्मचारियों ने श्रमदान कर थाना भवन एवं पूरे परिसर की साफ-सफाई की।

 

Next Post

विदिशा के परिपूर्ण विकास की मांग को लेकर पार्षदों का जल सत्याग्रह, 33 दिन से जारी धरना

Mon Dec 15 , 2025
विदिशा। शहर के परिपूर्ण विकास और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विदिशा नगर पालिका के पार्षदों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने एकजुट होकर विदिशा की जीवनदायनी बेतवा नदी में जल सत्याग्रह किया। पार्षद पिछले 33 […]

You May Like