स्कोप और कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस के साथ किया समझौता

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय लोक उपक्रमों के मंच स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) और क्षमता निर्माण क्षेत्र पर केंद्र सरकार की एजेंसी कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (सीबीसी) ने दीक्षा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत तीसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस (आईएसबी) के साथ एक करार किया है।

दीक्षता नेतृत्व कार्यक्रम का उद्येश्य संस्थाओं में भविष्य की नेतृत्व को तैयार करना है।

स्कोप की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार स्कोप के डायरेक्टर जनरल अतुल सोबती, सीबीसी के संयुक्त सचिव जगदीश गुप्ता और आईएसबी के डीन प्रोफेसर मदन पिल्लुटला ने इस करार पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर सीबीसी की सदस्य डॉ. अलका मित्तल, सीबीसी के पूर्व चेयरमैन आदिल ज़ैनुलभाई और तीनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दीक्षा (डेवलपमेंट ऑफ़ एस्पिरेशन, नॉलेज, सक्सेशन एंड हार्मनी) नेतृत्व क्षमता विकास की अपनी तरह की पहली बड़ी पहल है जिसे स्कोप और सीबीसी ने मिलकर बनाया है। इसका मकसद सरकारी कार्पोरेट क्षेत्र में उच्च क्षमता के अधिकारियों में, जिनसे बोर्ड लेवल के पदों पर आने की उम्मीद है, उन्नत नेतृत्व क्षमताओं, रणनीतिक सोच और उभरते औद्योगिक परिदृश्य पूरी समझ उत्पन्न करना है।

 

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य

Wed Jan 28 , 2026
विशाखापत्तनम, 28 जनवरी (वार्ता) टिम साइफर्ट (64), डेवन कॉन्वे (44) और डैरिल मिचेल (नाबाद 39) की आतिशी पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने बुधवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

You May Like