पांढुरना:नवरात्रि उत्सव के दौरान आदित्य लॉन में आयोजित रास गरबा प्रतियोगिता में नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के खिलाड़ियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जा रहीं है,वहीं इस कार्यक्रम में अष्टमी के शुभ अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू तथा पूर्व मिस इंडिया, अभिनेत्री,मांडल सयाली भगत ने भी शिरकत की,इन्होंने आदित्य क्लब के इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना कर सभी को नवरात्रि उत्सव की बधाइयां भी दी।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले की प्रसिध्द सामाजिक,धार्मिक संस्था आदित्य क्लब के संयोजन ठाकुर प्रविणसिंह चौहान द्वारा नगर के आदित्य लान परिसर में नवरात्रि उत्सव के दौरान बीते 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रास गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न रास गरबा ग्रुप के प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था,सभी प्रतियोगी गरबा के पांरपारिक सनातनी परिधानों में सहपाठी साथियों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए प्रस्तुति दी।
इस नवरात्रि उत्सव के दौरान अष्ठमी के दिन रविवार को जिले के सांसद विवेक बंटी साहू तथा पूर्व मिस इंडिया,माँडल,कई हिंदी,तमील फिल्मी की अभिनेत्री सयली भगत ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि आदित्य क्लब के इस वातावरण को देखते हुए मै अपने आप को गुजरात के रास गरबा कार्यक्रम में उपस्थित होकर आनंद लेने जैसा महसूस कर रहा हूँ,उन्होंने माँ दुर्गा के चरणों में सभी को निरोगी,स्वस्थ रखने तथा इनके आशिर्वाद से पूरे देश,मध्य प्रदेश तथा पांढुरना तथा छिंदवाड़ा जिले पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना कर सभी को नवरात्रि उत्सव के बधाई देते हुए आदित्य क्लब के संयोजक ठाकुर प्रवीण सिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष विशेषकर युवाओं को अपने धर्म,आस्था,सांस्कृतिक परंपरा से जोड़े रखने के लिए नवरात्रि महोत्सव के दौरान किए जा रहे आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
आदित्य क्लब का कार्यक्रम सर्वश्रेष्ठ :-पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत
वहीं इस दौरान पूर्व मिस इंडिया,मांडल तथा प्रसिध्द हिंदी फिल्म गुड लुक,हल्ला बोल,पेइंग गेस्ट,राजधानी एक्सप्रेस,घोस्ट की तरह ही साउस सिनेमा में ब्लैड बाब्जी,न्यूटनिम मूनद्रम विधि,इन्कौसारी जैसी फिल्मी में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री सयाली भगत द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर बताया कि उन्होंने बीते एक सप्ताह से दिल्ली,मुंबई,सूरत,इंदौर,आदि बड़े बड़े महानगरों के रास गरबा,डांडिया कार्यक्रमों में जा चुकी है,लेकिन वहां पर प्रतिभागियों को पांच हजार से दस हजार,पंद्रह हजार रुपए की टिकट देकर भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना पड़ता है,लेकिन वहां भी इतना अच्छा कार्यक्रम नहीं होता जितना अच्छा कार्यक्रम आदित्य क्लब द्वारा पांढुरना में किया है।
इन प्रतिभागी ग्रुप ने जीते पुरस्कार
आदित्य क्लब द्वारा आयोजित रास गरबा प्रतियोगिता में त्रिनेत्र ग्रुप द्वारा प्रथम,अपना गरबा ग्रुप द्वारा द्वितीय तथा सप्तरंगी गरबा ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,इन सभी ग्रुप के प्रतियोगियों को आमंत्रित अतिथियों के हस्ते आदित्य क्लब के संयोजक ठाकुर प्रविण सिंह चौहान की और से कं्रमश:3333,2222 एवं 1111 रूपए का नगद पुरस्कार तथा ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
