
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की अपनी पहली यात्रा पर दमन पहुंचे। श्री राधाकृष्णन का दमन के नमो हवाई अड्डे पर शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने स्वागत किया। केंद्र शासित प्रदेश पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उपराष्ट्रपति सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सरकारी कॉलेज में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश की प्रमुख संस्थाओं और विकास परियोजनाओं का दौरा करेंगे।
