सात्विक और चिराग की जोड़ी सिंगापुर बैडमिंटन ओपन के सेमीफाइनल में

सिंगापुर (वार्ता) भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को मलेशिया की गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन की जोड़ी को हराकर सिंगापुर बैडमिंटन ओपन 2025 में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां 39 मिनट तक चले पुरुष युगल मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी दुनिया की नम्बर वन मलेशियाई जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन को सीधे सेटों में 21-17, 21-15 से हराया।

गेम की शुरुआत से ही दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और एक समय स्कोर 7-7 से बराबरी पर था। इसके बाद सात्विक-चिराग ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरु की अब स्कोर 12-8 से अपने पक्ष में कर लिया। इस बीच मलेशियाई जोड़ी ने भी कुछ अंक बटोरे और स्कोर के अंतर को कम करते हुए इसे 16-15 कर दिया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बिना कोई गलती किए पहले गेम को 21-17 से जीत लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और स्कोर 5-5 से बराबरी पर चल रहा था। सात्विक और चिराग फिर अच्छे खेला प्रदर्शन करते हुए मिड गेम ब्रेक तक 11-7 की अहम बढ़त बनाई इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस गेम को 21-15 से जीतकर मैच जीत लिया।

सात्विक और चिराग का सेमीफाइनल में मुकाबला दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा।

Next Post

कच्चे खाद्य तेल पर सीमा शुल्क में 10 प्रतिशत की कमी

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 मई (वार्ता) खाद्य तेल की कीमतों को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने कच्चे खाद्य तेलों पर मूल सीमा शुल्क को 20 प्रतिशत से कम करके 10 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि रिफाइंड ऑयल पर शुद्ध सीमा शुल्क अभी 35.25 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय द्वारा कल […]

You May Like