छत्तीसगढ़ में यात्री बस गहरी खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, 25 घायल

बलरामपुर 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कंठी घाट चांदो में गुरुवार को बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 25 लोग घायल हो, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्ची, युवक और एक महिला शामिल है। बस शंकरगढ़ से झारखंड बारात लेकर जा रही थी, इसी दौरान कंठी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही चांदो पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल लोगों को तत्काल चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सात की हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल बलरामपुर में जारी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

कार का कांच तोड़कर 18 लाख की चोरी

Thu May 15 , 2025
8 लाख नकद,10 लाख का सोना ले उड़े चोर   उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के रजिस्टार ऑफिस के सामने खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने कांच का शीशा तोड़कर 18 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार की शाम की है, जब जिले के […]

You May Like