ट्रिप पर दिल्ली-राजस्थान घूमने गए, लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार ट्रिप पर दिल्ली, राजस्थान घूमने गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि प्रदीप सिंघई 61 वर्ष निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नि मनीषा सिघंई के साथ रहता है एवं सिप्ला आप्टीमस फार्मा कंपनी से रिटायर्ड है.

उसकी दोनों बेटियां पुणे मे नौकरी करती है, बडी बेटी निशा सिंघई की दिल्ली एव राजस्थान की घूमने की ट्रिप थी जिसमे उसने हमको भी घूमने के लिये साथ बुलाया था। 25 जून को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ घूमने गए थे। कल वापिस लौटे तो घर की बाउण्ड्री वाल के मेन गेट का ताला लगा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर के मैन गेट का सर्कल लाक टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था घर की लाईट बंद थी, अंदर जाकर देखा तो आलमारी का गेट खुला था, सामान बिखरा पडा था, चोर जेवरात, नगदी चुराकर ले गए।

Next Post

अर्जेन्टीना पहुंचने पर मोदी का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

Sat Jul 5 , 2025
ब्यूनस आयर्स/ नयी दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में पोर्ट ऑफ स्पेन से अर्जेन्टीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंच गये। ब्यूनस आयर्स के एज़ीज़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उनका भव्य स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी […]

You May Like