चोरी के दो बड़े मामले सुलझे, 25 लाख का माल बरामद

शुजालपुर। शुजालपुर पुलिस ने चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए टवेरा कार और जेसीबी मशीन सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके तीन साथी अभी फ रार है. पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन तथा एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर यह सफलता हासिल की.

दो अलग-अलग मामलों में हुई थी चोरी, पहले मामले में फरियादी अजय पूर्विया निवासी पांडुरंग कॉलोनी, फ्र ीगंज शुजालपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9-10 अप्रैल की रात उसके घर के सामने खड़ी टवेरा कार एमपी 09 बीडी 2979 चोरी हो गई. वहीं दूसरे मामले में थाना शुजालपुर सिटी क्षेत्र के ग्राम कड़वाला निवासी राहुल पाटीदार की जेसीबी मशीन एमपी 39 एच 3848 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे. पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गोविन्द सिंह 21 निवासी ग्राम देहंडी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने साथियों पवन चौडय़िा, सुनील मालवीय और कृष्णा गोस्वामी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया.

पूरा सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई टवेरा कार करीब 5 लाख रुपये और जेसीबी मशीन करीब 20 लाख रुपये बरामद कर ली. कुल जब्ती 25 लाख रुपये आंकी गई है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, इनीम टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक भेमेन्द्र सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक रामदयाल श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम व साइबर सेल के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 12 , 2026
शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने एक बुजुर्ग से लाखों रूण् की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शुजालपुर के भीलखेड़ी रोड पर दबिश के दौरान हुई. मामले को लेकर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की थी, क्योंकि आरोपी उससे अब तक […]

You May Like

मनोरंजन