मोबाइल धारकों को होली पर तोहफा, 252 मोबाइल ट्रेस किये

ग्वालियर। होली पर ग्वालियर पुलिस ने आमजन को उपहार दिया है। साइबर सेल ने लगभग 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के विभिन्न कम्पनियों के गुम हुये 252 मोबाइलों को ट्रेस कर मोबाइल धारकों को सौंपे हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुये 252 मोबाइलों को ट्रेस कर दो माह में खोजा है। सभी मोबाइलों को ग्वालियर, करैरा, शिवपुरी, दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर, उ.प्र., मुरैना, गुना, भिण्ड, दतिया, झॉसी, गुजरात, आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये है। बरामद मोबाइलों को पुलिस ने मोबाइल मालिकों के सुपुर्द कर दिया है। बरामद मोबाइलों में से एक आवेदक संतोष जाटव का मोबाईल फाइनेंस कराने के तुरंत बाद गुम हो गया था तथा दूसरे आनंद राव जिनको अपनी शादी में उपहार स्वरूप सास के द्वारा मोबाईल दिया गया था। होली के पावन अवसर पर आवेदकों को मोबाइल वापिस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई, सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया है। पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Next Post

सुव्यवस्थित यातायात ही शहर की पहचान

Thu Mar 13 , 2025
ग्वालियर। किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के हमे प्रभावी प्रयास करने होंगे। यह बात पुलिस कंट्रोल […]

You May Like