युवा मयंक अग्रवाल ने किया मडियादो ग्राम का नाम रोशन, नारकोटिक्स ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस पद पर हुआ चयन

 

मड़ियादो/दमोह.मडियादो निवासी प्रतीक (मयंक) अग्रवाल 27 वर्ष का चयन एसएससी सीजीएल 2024 ग्रह मंत्रालय के अन्तर्गत नारकोटिक्स ब्यूरो में जूनियर इंटेलीजेंस ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. जिसका रिजल्ट मार्च में आया था. बाकी की बची हुई औपचारिकताएं जून महीने में संपन्न हुई.पद पर ज्वाइन करने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. शुभचिंतकों द्वारा मयंक की उपलब्धि पर बधाई, शुभकामनाएं दी गई और स्वागत किया गया.बता दे कि मयंक इस शासकीय सेवा में जाने से पहले सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पदस्थ थे.मयंक के अनुसार उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनके पिता भगवान दास अग्रवाल ओर मां रीना अग्रवाल सहित पूरे परिवार का है. जिन्होंने सफलता के लिए लगातार प्रोत्साहित किया है.

प्रतीक मयंक द्वारा बारहवीं की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडियादो से पूर्ण करते हुए भोपाल के एलएनसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी ग्रेजूयेशन कम्पलीट की. उसके तुरंत बाद भी पढ़ाई जारी रखकर तैयारी में जुट रहे. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी प्रतीक ने जूडो कराटे में भी अपनी रूचि दिखाई.

Next Post

बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध जिले में चलेगा बीस दिवसीय अभियान

Mon Jun 30 , 2025
० जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित नवभारत न्यूज सीधी 30 जून। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पत्र के पालन में सामाजिक न्याय, नगरीय प्रशासन, पंचायती राज, श्रम विभाग, स्कूल […]

You May Like