सतना: जिले के धारकुण्डी क्षेत्र में अवैध तौर पर मजिस्द के निर्माण और लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण कराने की शिकायों पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तो न सिर्फ उपरोक्त दोनों आरोपों की पुष्टि हुई बल्कि इसके साथ ही बाहरी फडिंग के जरिए आरोपी के खाते में 9 लाख रु की राशि पहुंचने की जानकारी भी सामने आई. जिसे देखते हुए पुलिस ने पिता-पुत्र और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया.धारकुण्डी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार झखौरा क्षेत्र में अवैध तौर पर मस्जिद के निर्माण और वहां पर लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं.
इसी कड़ी में ग्राम कठारा निवासी 26 वर्षीय युवक पंकज पाठक द्वारा लिखित शिकायत की गई थी. शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा विवेचना शुरु की गई. इसी कड़ी में मंगलवार की रात पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु की0. जांच के दौरान झखौरा मस्जिद में से 6 नग धार्मिक किताबें, 1 नग स्वयं की लिखी किताब, बैनर, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए.
निके जरिए इस बात की पुष्टि होती नजर आई कि लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण के प्रयास किए जा रहे थे. लिहाजा पुलिस ने धारा 299 बीएनएस और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3,5 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए 3 आरोपियों लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान उम्र 68 वर्ष निवासी झखौरा, लालमन के बेटे विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर उम्र 32 वर्ष और उनके रिश्तेदार दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुल उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया.
व्हाट्सएप कालिंग के जरिए संपर्क
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो यह जानकारी सामने आई कि आरोपी लालमन उर्फ अब्दुल रहमान के बैंक खाते में बाहरी फंडिंग के जरिए पैसे आते हैं और अब तक 9 लाख रु बाहर से आ चुके हैं. इस राशि का उपयोग मस्जिद निर्माण में होना बताया जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि यह जानकारी भी मिली कि पकड़े गए आरोपी द्वारा व्हाट्सएप कालिंग के जरिए बाहरी लोगों से लगातार बातचीत की जाती रही है. लिहाजा पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी के बैंक खाते से पैसे कहां कहां से आए हैं और उसका किन किन बाहरी लोगों से संपर्क रहा है. इस संबंध में जारी जांच के जरिए जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी
