
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रविवार को मंदिर मार्ग स्थित मुख्य बाजार में एक विद्युत पोल में भीषण आग लग गई। आग देखकर आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया। पोल को दुरुस्त कर करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी गुरुद्वारे के सामने स्थित पोल में आग लगी थी। रहवासियों ने विद्युत विभाग से सभी कनेक्शन और लाइनों की जांच कर दुरुस्त करने की मांग की है।
