भैरुंदा। दीपावली के त्योहार पर कार्बाइड गन से पटाखे फोडऩे वालों को विस्फोटक सामग्री बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया.
पुलिस ने आरोपी के बाड़े में दबिश देकर 250 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसमें 100 किलो पोटेशियम नाइट्रेट और 150 किलो सल्फर शामिल है. जिसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने अवैध रूप से रखे जाने वाले विस्फोटक पदार्थ, बारूद और कार्बाइड गन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में एएसपी प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में पुलिस कार्रवाई कर रही थी.
