हनुमान मंदिर में चोरी

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू राम नगर स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोडक़र अज्ञान चोर दान पेटी से नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक सिध्दपीठ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर न्यू राम नगर अधारताल में समिती ने बनाया है, मंदिर की देखभाल व पूजा पाठ सभी लोग करते है।

अज्ञात चोर चैनल गेट का ताला तोडक़र अंदर घुसा और दान पेटी का ताला तोडक़र उसमें रखे दान के 10-12 हजार रूपये चुराकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें शहर से बाहर भेजो

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर: गंभीर अपराधों और साइबर फ्रॉड के मामलों में जो आरोपी फरार है या शहर के बाहर रह रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी मेंं तेजी लाएं। पतासाजी कर टीमें गठित करने के साथ उन्हें रवाना किया जाए। फरार आरोपी और वांरटी शीघ्र गिरफ्तार करने प्रयास करें। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत […]

You May Like