
कटनी। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ साधुराम स्कूल के बाहर से एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार, प्रभांशु तिवारी पिता राजमणि तिवारी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कटनी, जो नगर पालिका निगम कटनी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, अपनी मोटरसाइकिल हीरो मोटोकॉर्प (पैशन प्रो) क्रमांक MP21-M-1364 से स्कूल पहुंचे थे। लेकिन स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ी को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए।
पीड़ित प्रभांशु तिवारी ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
