उपचुनाव जीतने दतिया में इकट्ठे हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता, पटवारी और दिग्विजय एक साथ आए

दतिया: दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान होने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता दतिया पहुंचे हुए हैं। इस समय गुटबाजी को थामने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए दतिया के मोटल होटल में कांग्रेस का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है।
पहले यह सम्मेलन गुरुवार को होना था, लेकिन हाईप्रोफाइल दिग्गजों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए इसकी तारीख आज की तय की गई। इस सम्मेलन में खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हो रहे हैं। इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सांसद अशोक सिंह भी मौजूद रहेंगे।

जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह सम्मेलन में पहुंच चुके हैं। वे चुनावी रणनीति बनाने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। टिकट के दावेदारों में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक का नाम प्रमुखता से आगे चल रहा है। वहीं, राजेंद्र भारती के पुत्र अनुज भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला भी रेस में शामिल हैं।

Next Post

चेंबर चुनाव में तीन पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Sat Jul 4 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी के निर्वाचन में ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के सचिव महेश मुदगल अपने समूह में अपने तीन साथियों के साथ निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like