जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर निवासी कृषि विभाग में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी हरीश बर्वे (41) के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 1.34 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान शातिर चोर घटनास्थल पर अपनी एक काले रंग की जैकेट छोड़ गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब मौके से मिली जैकेट, फिंगरप्रिंट्स और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शातिर चोर सुराग लगाने में जुट गई है।
Next Post
गांजा तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, 1.3 किलो माल बरामद
Mon Nov 9 , 2026
जबलपुर: अधारताल और पनागर पुलिस ने दो महिला तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल 1 किलो 307 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जानकारी अनुसार अधारताल पुलिस ने शंकर टोला महाराजपुर निवासी मुन्नी बाई कोल को 1 किलो 200 ग्राम गांजे कीमत 60,000 के साथ […]
