अपूर्ण व दोहरी आवास योजना लेने वालों से 3.61 लाख की वसूली

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत की गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक टीम द्वारा जाँच के दौरान पाया गया कि कुछ लाभार्थियों ने योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग कर आवास निर्माण को पूर्ण नहीं किया, वहीं कुछ परिवारों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दो-दो आवास का लाभ ले लिया था।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और लाभार्थियों से राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुल 6 परिवारों से ₹3 लाख 61 हजार रुपए की वसूली की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि अपूर्ण आवास निर्माण करने वालों तथा दोहरे लाभ लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि समय-समय पर जाँच कर यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ केवल पात्र और वास्तविक हितग्राहियों तक ही पहुँचे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अपात्र लाभार्थियों में भी संदेश गया है कि गड़बड़ी करने पर तुरंत वसूली और दंडात्मक कार्यवाही होगी।

Next Post

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उठाई आवाज, दबंगों ने शासकीय रास्ता किया बंद

Tue Sep 16 , 2025
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचलोनपुरवा पहाड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने रातों-रात दीवार खड़ी कर सरकारी रास्ते को बंद कर दिया, जिससे आमजन को आने-जाने […]

You May Like