मुरैना: जिले में छात्रों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं. मामला अंबाह थाना क्षेत्र स्थित मिडेला चुंगी का है. यहां छात्रों के दो गुटों के बीच गोलीबारी की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घायलों में एक गुट से आर्यन और उसका बड़ा भाई अजय घायल हुए हैं जबकि दूसरे गुट से अमन तोमर को गोली लगी है. अजय की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई. अंबाह थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मुरैना भेजा गया. हालत गंभीर होने पर आर्यन और अमन को ग्वालियर रेफर कर दिया गया.
